यह आर्टिकल मूल रूप से 24 मई, 2022 को OshoNews.com पर अंग्रेजी में प्रकाशित हुआ है।
https://www.oshonews.com/2022/05/24/osho-search-hindi-english/
सर्च ओशो वेब ऐप के निर्माता अंतर राही अपने प्रोजेक्ट के बारे में लिखते हैं।

ओशो द्वारा सभी उपलब्ध हिंदी और अंग्रेजी पुस्तकों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सर्च इंजन अब वेब एप (क्लाउड सॉफ्टवेयर) के रूप में उपलब्ध है।
“सर्च ओशो वेब ऐप” की नींव एक विचार के रूप में 2004 (लगभग 18 साल पहले) रखी गयी। मैं गुजरात के एक ओशो आश्रम में था, जब राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री, जो ओशो प्रेमी थे, उस स्थान का दौरा करने आए।
जब वे पहुंचे, तो मुझे याद आया कि ओशो ने कुछ प्रवचनों में उनके नाम का उल्लेख किया था और मेरे मन में उन प्रवचन के अंशों को प्रस्तुत करने का विचार आया। उन प्रवचनों को खोजने में मुझे लगभग एक घंटे का समय लगा। मैंने उनका प्रिंट आउट निकाल कर उनके सामने रख दिया। वह यह देख उत्साहित एवं अचरज से भर गए । ये उनके शब्द थे: “आपको ये प्रवचनांस इतनी जल्दी कैसे मिले?” और वह तारीफ करते रहे। इस घटना का मुझ पर बहुत प्रभाव पड़ा और इसलिए मैंने एक सर्च इंजन बनाने का फैसला किया, जहां कोई भी ओशो के अमूल्य पुस्तकें / प्रवचनों में से वह खोज सके जो वे खोज रहे हैं।
तब से मैंने सभी उपलब्ध ओशो साहित्य को एकत्र करना शुरू कर दिया। यह पूरी प्रक्रिया काफी लम्बी थी मगर जरूरी एवं महत्वपूर्ण थी।
हालाँकि, यह जरुरी काम वास्तविक अर्थों में शुरू नहीं होता, अगर मुझे माँ योग नीलम (भारत के लिए ओशो के निजी-सचिव) से अपार समर्थन नहीं मिला होता। यह उनका प्रोजेक्ट भी था, क्योंकि एक अवसर पर उन्होंने “एक ऑनलाइन हिंदी और अंग्रेजी संग्रह सर्च इंजन (विशेषकर हिंदी के लिए)” की आवश्यकता का उल्लेख किया था। उन्होंने यह भी कहा कि यह सर्च इंजन बेहद मददगार होगा यदि लोग ओशो के प्रवचनों में खोज कर सकें और उत्तर ढूंढ सकें। यह प्रोजेक्ट ओशो की दृष्टि, ध्यान और प्रेम के संदेश को शिविरों और विभिन्न वर्कशॉप, थेरेपी एवं रिट्रीट के द्वारा जरूर मंद और साधकों तक पहुँचाने वाले संचालकों के लिए भी मददगार होगा।
बाद में मैंने उन्हें बताया की यह संभव है; इस की तैयारी पहले ही हो चुकी है, और यह कि इसे केवल डेवलपमेंट और कोडिंग प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत है। इस संवाद के तुरंत बाद उन्होंने मुझे तुरंत हर संभव मदद दी। अपने अंतिम दिनों में, वह सभी ओशो प्रेमियों और संन्यासियों के लिए उपलब्ध ऐप को ऑनलाइन देखना चाहती थी। और शरीर छोड़ने से ठीक एक हफ्ते पहले, यह वेब ऐप लॉन्च किया गया था।
डेटाबेस तैयार होने के बाद, 2012 में, माँ योग नीलम के समर्थन से, मैंने इस ऐप का एक प्रोटोटाइप बनाना शुरू किया और 2014 में वास्तविक रूप में काम शुरू किया। इसे पूरा करने में 5 से 6 साल लगे।
वर्तमान में, यह बीटा संस्करण (कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा परीक्षण किया जाने वाला संस्करण) के रूप में उपलब्ध है। यह फुल वर्किंग मोड में है और सभी के लिए उपलब्ध है। बीटा संस्करण होने के नाते, इसमें निश्चित रूप से सुधार की आवश्यकता होगी, जिसके ऊपर काम जारी है।
इस “सर्च ओशो वेब ऐप” सर्च इंजन में जरुरी अपडेट आनेवाले कुछ वर्षों में Version 1 एवं 2 के रूप में प्रकाशित किए जाएंगे। इन चरणों को पूरा करने के लिए ओशो प्रेमियों, मित्रों एवं संन्यासियों द्वारा इस एप की सदस्यता (subscription) के माध्यम से समर्थन की आवश्यकता है।
Version 1 में, सभी फ्रीली उपलब्ध ऑडियो को हर पुस्तक के साथ जोड़ा जाएगा। वर्तमान में उपलब्ध ऑडियो और पुस्तकों में, बार-बार शीर्षक परिवर्तन, और अध्यायों को एक पुस्तक से दूसरी पुस्तक में स्थानांतरित करने के कारण बहुत ज्यादा गड़बड़ी हुयी है। इसके कारण करीब-करीब हर पुस्तक का ऑडियो उपलब्ध होने पर भी, यह ऑडियो फ़ाइल ढूंढना अक्सर मुश्किल हो गया है। इस अप्प में यह समस्या भी हल हो जाएगी।
Version 2 में, ऑडियो फाइलों को खोज से जोड़ा जाएगा। इसका मतलब यह है कि आप खोजे गए पैराग्राफ का सटीक ऑडियो निकालने में सक्षम होंगे । क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है?! मगर इस काम को पूरा करने के लिए कम से कम 1-2 साल का समय एवं पर्याप्त धन-राशि की जरुरत रहेगी । यह सुविधा हर साधक एवं शिविर संचालकों के लिए बहुत ही सहायक होगी।
इस ऐप की मुख्य विशेषताएं हैं:
- पुस्तकें पढ़ना,
- खोज (सटीक शब्दों और उत्तरों के लिए बेसिक एवं एडवांस खोज),
- अनुसंधान/ रिसर्च (हर पुस्तक का इतिहास एवं विवरण)
- ऑडियो और वीडियो (उपलब्धता के अधीन)
इस “सर्च ओशो वेब ऐप” में ओशो की किताबों के सभी टेक्स्ट उपलब्ध हैं, और इसे नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है।
पहले और वर्तमान में, कुछ दोस्त इसी तरह का समाधान प्रदान करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे भी रहे हैं जो अब इस वेब एप्लिकेशन के साथ हल हो गए हैं। साथ ही, भविष्य में कई अतुलनीय सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो सिर्फ आपको इसी वेब अप्प में ही मिलेगी।
सदस्यता: इस “सर्च ओशो वेब ऐप” और सदस्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें – www.oshosearch.in । सदस्यता लेने से पहले आप 3 दिन के निशुल्क डेमो का अनुरोध कर सकते हैं।
अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि हम ओशो के किसी भी प्रॉपर्टी, जैसे की किताबें, टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो, इत्यादि के लिए किसी भी रूप में किसी भी प्रकार का शुल्क, फ़ीस, कीमत, योगदान या सदस्यता के रूप में कोई पैसा स्वीकार नहीं करते हैं। उपरोक्त लिंक में उल्लिखित योगदान/सदस्यता केवल सर्च इंजन की बुनियादी और उन्नत खोज सुविधा के साथ-साथ वेब एप्लिकेशन के माध्यम से प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाओं के लिए है। यह सुनिश्चित करता है कि ओशो की किसी भी सामग्री के लिए आपसे किसी भी रूप में शुल्क नहीं लिया जाएगा।